फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर बनने की उम्मीदों को झटका, पीएमईटी का रिजल्ट फिर लटका

Wed, 22 Jun 2016 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट।
विज्ञापन
Exam
विज्ञापन
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी की तरफ से 11 जून को आयोजित पीएमईटी का नतीजा 15 जून को घोषित किया जाना था, लेकिन परीक्षा के दो शिफ्टों होने की वजह से यूनिवर्सिटी को उसका नतीजा तैयार करने में तकनीकी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


इस समस्या को सुलझाने के लिए बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने एम्ज नई दिल्ली से मदद मांगी है और अब उनके फार्मूले के आधार पर पीएमईटी की मेरिट सूची तैयार की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने इस साल पहली बार ऑनलाइन पीएमईटी का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए हरियाणा, जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में भी सेंटर बनाए गए लेकिन ऐन मौके पर हरियाणा में जाट आंदोलन खड़ा होने के चलते यूनिवर्सिटी को बाहरी राज्यों के परीक्षा केंद्र रद्द करने पड़े और यह परीक्षा सिर्फ पंजाब में दो शिफ्टों में करवानी पड़ी। अब दो शिफ्टों में परीक्षा करवाने की वजह से ही यूनिवर्सिटी को नतीजा तैयार करने में दिक्कत आ रही है। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी की तरफ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाए जाने वाले नार्मोलाइजेशन के साथ प्रतिशत व प्रतिशतक फार्मूले के आधार पर नतीजा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नार्मोलाइजेशन के तहत दो शिफ्टों में शामिल तमाम परीक्षार्थियों की रैंक की सूची तैयार होगी जबकि प्रतिशत व प्रतिशतक फार्मूले से सही मेरिट सूची का निर्माण होगा। प्रतिशत परीक्षार्थी के अंक पता चलते हैं और प्रतिशतक में उसके रैंक की जानकारी मिलेगी। 

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने बताया कि पीएमईटी नतीजे को लेकर पैदा हुए भ्रम को सुलझाने के लिए हमने एम्ज नई दिल्ली से मदद ली है जोकि हर साल दो शिफ्टों में ही परीक्षा का आयोजन करवाती है। उसके फार्मूले के आधार पर ही नतीजा तैयार किया जा रहा है ताकि किसी परीक्षार्थी के योग्यता से खिलवाड़ न हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें