फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU ADMISSION: आज शाम से शुरू हो जाएंगे ऑनलाइन दाखिले, कटऑफ डेट से लेकर हर जानकारी पढ़ें एक क्लिक में

Tue, 15 May 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय में मंगलवार से शैक्षिक सत्र 2018-19 के लिए दाखिले की दौड़ शुरू हो जाएगी। सभी तरह के पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन लिए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन की खिड़की मंगलवार शाम 5 बजे से खुल जाएगी और आवेदन करने का अंतिम मौका 7 जून शाम 5 बजे तक मिलेगा।

विज्ञापन


कुल 61 कॉलेजों में 84 अंडरग्रेजुएट कोर्सेज की करीब 57 हजार सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन के बाद दाखिले के लिए कुल पांच कट ऑफ जारी की जाएंगी। पहली कट ऑफ 19 जून को और अंतिम कट ऑफ 12 जुलाई को जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : DU ADMISSION 2018: ऑनलाइन आवेदन से पहले कर लें ये खास तैयारी
विज्ञापन


डीयू प्रशासन के मुताबिक, ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह स्टूडेंट फ्रेंडली है। छात्रों को सबसे पहले डीयू के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, उसके बाद वे अन्य कॉलेजों में आवेदन कर सकते हैं। सेंट स्टीफंस और जीसस एंड मेरी कॉलेज में दाखिले के लिए डीयू के अलावा भी आवेदन पत्र भरना होगा, क्योंकि डीयू के आवेदन पोर्टल पर कॉलेज चुनने का विकल्प नहीं होता है। यहां सिर्फ कोर्स ही चुन सकते हैं।

यह भी पढ़ें ः DU ADMISSION 2018: पहली बार मिलेगी ये सुविधा, जान लें खास बातें

सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए डेढ़ सौ रुपये फीस देनी होगी, जबकि आरक्षित वर्ग को 75 रुपये देने पड़ेंगे। स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज के लिए आवेदन पत्र में ही विकल्प भरना होगा, जिसके लिए सौ रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

स्नातक प्रोग्राम में पांच कोर्स में दाखिला प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा, जबकि अन्य कोर्स में मेरिट के आधार पर सूची जारी होगी। एक ही आवेदन पत्र के माध्यम से सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईसीए, स्पोर्ट्स समेत अन्य आरक्षित सीटों पर आवेदन ऑनलाइन कर सकेंगे।

कब आएगी कटऑफ लिस्ट

डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
लिस्ट    तिथि    दाखिला, दस्तावेज की जांच व फीस 
पहली    19 जून       19 से 21 जून 
दूसरी    25 जून        25 से 27 जून  
तीसरी    30 जून       30 जून से 3 जुलाई  
चौथी    6 जुलाई        6 से 9 जुलाई 
पांचवीं    12 जुलाई    12 से 14 जुलाई 
नोट : अगर रविवार है तो अतिरिक्त दिन मिलेगा।  

दाखिले व फीस जमा करने का समय
सुबह की पाली के कॉलेजों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक 
शाम की पाली के कॉलेजों में शाम 4 से 7 बजे तक 

नॉन कॉलेजिएट वूमन एजुकेशन बोर्ड
नॉन कॉलोजिएट वूमन एजुकेशन बोर्ड (एनसीडब्ल्यूबी) में सिर्फ लड़कियों का दाखिला होता है। यहां दो कोर्स बीए प्रोग्राम और बीकॉम प्रोग्राम में दाखिले के लिए छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन सामान्य आवेदन पत्र में ही एनसीडल्ब्यूबी में दाखिले के लिए आवेदन करना होगा। इसकी कटऑफ अलग आएगी।
विज्ञापन

डीयू प्रशासन की ओर से 21 से 29 मई तक आयोजित होगा ओपन डेज

दिल्ली विश्वविद्यालय में मंगलवार से दाखिले की दौड़ शुरू होने जा रही है। इस दौरान छात्रों के मन में कई सवाल व दुविधाएं होंगी, मगर सवालों को लेकर अब घबराने की जरूरत नहीं है।

छात्रों व उनके अभिभावकों के दाखिले से जुड़े सवालों का जवाब खुद डीयू के प्रोफेसर व पूर्व छात्रों को लेकर बनाई गई काउंसलर्स की टीम देगी। डीयू प्रशासन की ओर से ओपन डेज का आयोजन किया जाएगा।

दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के बाद डीयू के नॉर्थ कैंपस में स्थित कांफ्रेंस सेंटर में 21 से 29 मई तक रविवार को छोड़कर रोज ओपन डेज का आयोजन किया जाएगा। ओपन डेज दो सत्रों में पहला सुबह 10 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक और दूसरा 12 बजे से डेढ़ बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें छात्र के साथ उनके अभिभावक भी हिस्सा ले पाएंगे।

इस दौरान डीयू प्रोफेसरों की टीम छात्रों का जवाब देने के लिए मौजूद रहेगी। वह विषय से लेकर दाखिले से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। 29 मई को ओपन डेज खत्म होने के बाद कॉलेज स्तर पर ओपन डेज का आयोजन किया जाएगा। हालांकि इसकी तिथि व समय जल्द घोषित किया जाएगा।

डीयू प्रशासन का कहना है कि सभी कॉलेजों में ओपन डेज का कम से कम एक सत्र आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा नॉर्थ कैंपस स्थित कांफ्रेंस सेंटर में काउंसलर्स की एक टीम होगी। इसमें डीयू के पूर्व छात्र होंगे, जिन्हें दाखिले से संबंधित जानकारी होगी। वह वहां आने वाले छात्रों के सवालों का जवाब देने के साथ उन्हें गाइड करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें