फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस बार बढ़ सकता है आवदेन शुल्क

Sat, 15 Apr 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन शुल्क बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसके तहत सामान्य व ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क में 50 रुपये और एससी-एसटी के लिए 25 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। जिन कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाती है उनमें 250 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। 
विज्ञापन


बता दें कि डीयू में ऑनलाइन आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे मंजूरी मिलते ही लागू कर दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, यूजी कोर्सेज में ऑनलाइन आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग व ओबीसी के लिए 100 रुपये से बढ़कर 150 रुपये हो सकता है, जबकि एससी-एसटी के लिए 50 से बढ़कर 75 रुपये किया जा सकता है। 

बीएमएस, बीबीई, बीएफएआई सरीखे कोर्सेज, जिनमें दाखिले प्रवेश परीक्षा से होते हैं। इन कोर्सेज में दाखिले के लिए सामान्य व ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये से बढ़ाकर 750 हो सकता है।
विज्ञापन


शुल्क बढ़ाने के पीछे प्रशासन का मानना है कि एक तो पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और पेमेंट के लिए गेटवे की संख्या भी बढ़ाई जा रही है वहीं बीते कई वर्षों से आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी नहीं हुई है। 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में ऑफलाइन आवेदन के समय प्रोस्पेक्ट्स की कीमत 30 से बढ़ाकर 50 रुपये की गई थी। बाद में वर्ष 2012 में फॉर्म की कीमत 100 रुपये किया गया था। उसके बाद से आवेदन फॉर्म की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें