फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, हिमाचल में अब इस विषय में भी इंजीनियरिंग कर सकेंगे युवा

Sat, 15 Apr 2017 09:19 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अब हिमाचल में भी आर्किटेक्चर विभाग में इंजीनियरिंग की पढ़ाई हो सकेगी। प्रदेश के युवा इंजीनियरिंग के बाद खूबसूरत आशियाने बनाने में दक्ष होंगे। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नगरोटा बगवां स्थित राजीव गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय में बीटेक आर्किटेक्चर विषय शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजूकेशन को प्रस्ताव भी भेजा है। विवि इसी शैक्षणिक सत्र से नगरोटा बगवां में आर्किटेक्चर विभाग में बीटेक की कक्षाएं शुरू करने जा रहा है। कक्षाएं शुरू करने से पहले अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की टीम नगरोटा बगवां महाविद्यालय का दौरा करेगी।

एआईसीटीई की टीम टीचिंग फैकल्टी और आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण करेगी। इसके बाद अधिकारिक तौर पर आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग की मंजूरी मिलेगी।  शुरुआत में विवि नगरोटा बगवां कॉलेज में 40 सीटों के लिए दाखिला देगा। इसके बाद सीटों की संख्या में बदलाव होगा।
विज्ञापन


वर्तमान में तकनीकी विवि के अधीन प्रदेश में 43 से अधिक तकनीकी महाविद्यालय चल रहे हैं। इनमें शिमला के प्रगतिनगर, सुंदरनगर, नगरोटा बगवां और रोहड़ू में चार सरकारी महाविद्यालय हैं। प्रदेश में अभी बीटेक आर्किटेक्चर की सुविधा नहीं है। नगरोटा बगवां पहला सरकारी क्षेत्र का महाविद्यालय होगा, जहां बीटेक आर्किटेक्चर की पढ़ाई होगी।

भविष्य संवार सकेंगे युवा : बाली
तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कहा कि राजीव गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां में इस सत्र से आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू होगी। इससे प्रदेश के युवाओं को लाभ मिलेगा। वास्तुकला में इंजीनियरिंग करने के बाद युवा सरकारी और निजी क्षेत्र में भविष्य संवार सकते हैं।

एआईसीटीई को भेजा प्रस्ताव : वीसी
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कुलपति प्रो. आरएल शर्मा ने कहा कि नगरोटा बगवां इंजीनियरिंग महाविद्यालय में इस सत्र से बीटेक इन आर्किटेक्चर विषय शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस बारे में एआईसीटीई को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें