दिल्ली विश्वविद्यालय में कल 94वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बतौर मुख्य अतिथि केरुप में उपस्थित होंगे।
वहीं सम्मानित अतिथि केरुप में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर, विशिष्ठ अतिथि मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह व अतिथि केरुप में यूजीसी चेयरमैन प्रो वी.एस चौहान मौजूद होंगे।
डीयू केस्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में आयोजित होने वाले इस समारोह में पीएचडी की लगभग 600 डिग्री व 175 मेडल प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीयू वाइस चांसलर प्रो योगेश कुमार त्यागी करेंगे।
समारोह में राष्ट्रपति के आने केकारण डीयू में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर बिना निमंत्रण कार्ड के एंट्री नहीं होगी। हैंड बैग, मोबाइल फोन, कैमरा व अन्य इलैक्ट्रोनिक्स सामान व गैजेट कार्यक्रम स्थल में ले जाने की मनाही है। इस कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि समारोह का डीयू की वेबसाइट पर लाइव वेबकॉस्ट भी किया जाएगा।