अग्रवाल महाविद्यालय के सभागार मे शनिवार को राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से अंतर महाविद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में फरीदाबाद व पलवल जिले के कई कॉलेजों की टीम हिस्सा लेने पहुंची। मौलिक अधिकार, सूचना का अधिकार, सांप्रदायिकता, प्रदूषण के दुष्प्रभाव, स्मार्ट सिटी व स्वच्छ भारत अभियान जैसे विषय पर विद्यार्थियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सरस्वती महिला महाविद्यलाय पलवल की प्रीति, अग्रवाल महाविद्यालय की छात्रा साधना द्वितीय स्थान पर तथा तृतीय स्थान पर वंन्दना रहीं। सरस्वती महिला कॉलेज की छात्रा मीनू रावत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका अंग्रेजी विभागाध्यक्ष कमल टंडन, हिंदी विभागाध्यक्ष किरण आनंद और राजनीति शास्त्र
विभागाध्यक्ष ऋतु ने निभाई।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने सभी महाविद्यालयों से आए हुए प्रतिभागियों व प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वैचारिक प्रदूषण पर अपने विचार रखे।
उन्होंने कहा कि प्रदूषण प्रदूषित विचारों से ही उत्पन्न होता है। इसको नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने विचारों में सुधार लाने की जरूरत है। कार्यक्रम के संयोजक राजनीतिक विभाग के प्रवक्ता डॉ. विनोद राठी ने अतिथियों का ध्यान्यवाद किया।