फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लैट एग्जाम: 2100 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Tue, 16 May 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
students - फोटो : google
विज्ञापन
देश के 18 नेशनल लॉ कॉलेज में कानून की पढ़ाई के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) की ऑनलाइन परीक्षा रविवार को हुई। इसके लिए शहर में बने छह परीक्षा केंद्रों में  दोपहर 3 से शाम 5 बजे की शिफ्ट में करीब 2100 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के अलावा आईडी प्रुफ नहीं लाने वाले छात्रों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


क्लैट परीक्षा के विशेषज्ञ अमित रस्तोगी का कहना है कि 200 अंकों का प्रश्नपत्र चार भागों में बंटा था। इसमें 50 अंक के लीगल एप्टीट्यूट का हिस्सा काफी कठिन रहा। तकनीकी तौर पर यह हिस्सा छात्रों के लिए कठिन था, जबकि गणित का हिस्सा औसत रहा। अंग्रेजी के सात प्रश्न अधिक कठिन थे। 20 अंक के एलिमेंट्री मैथ साधारण रहा। 

वहीं, छात्रों का कहना है कि लॉजिकल रीजनिंग एसएससी स्तर की थी, जो न तो कठिन रही और न ही सामान्य। बता दें कि परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक अब आंसर की 16 मई को जारी होगी। परिणाम 29 मई को जारी होगा। इसके बाद सीट अलॉट की प्रक्रिया 5 जून से शुरू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें