फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट स्टीफंस में दाखिले के लिए करना पड़ेगा दो बार आवेदन

Tue, 16 May 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
students - फोटो : google
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए छात्रों को दो बार आवेदन करना पड़ेगा। पहले छात्रों को डीयू का ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद कॉलेज में अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कॉलेज में आवेदन के दौरान 10 रुपये का शुल्क लगेगा। सब कुछ ठीक रहा, तो डीयू की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद 25 मई को कॉलेज में भी आवेदन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सेंट स्टीफंस में दाखिला पाना हर छात्र का सपना होता है। मगर कॉलेज में दाखिला 12वीं के अंकों के अलावा साक्षात्कार और एप्टीट्यूड टेस्ट के आधार पर सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्रों को मिलेगा।

छात्रों को साक्षात्कार में 15 फीसदी, जबकि एप्टीट्यूड टेस्ट में 5 फीसदी का वेटेज मिलता है। कॉलेज सूत्रों के मुताबिक, छात्रों को कॉलेज की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 
विज्ञापन


फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। बीते साल की तरह 10 रुपये का शुल्क ही लगेगा। मगर छात्रों को कॉलेज की वेबसाइट पर आवेदन के अलावा डीयू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फॉलो करते हुए, वहां भी आवेदन करना होगा। इसके चलते छात्रों को सेंट स्टीफंस में दाखिले के लिए दोहरा आवेदन करना पड़ेगा। 

बताते चलें कि डीयू में 22 मई से आवेदन शुरू हो रहा है। सेंट स्टीफंस कॉलेज में 11 पाठ्यक्रमों के 410 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन लिए जाएंगे। कॉलेज की पांच फीसदी सीटें क्रिश्चियन कोटे की आरक्षित होंगी। बीते साल इस कॉलेज में दाखिले के लिए 23 हजार से ज्यादा आवेदन मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें