चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की मुख्य परीक्षा एमपीएड द्वितीय वर्ष (सत्र 2013-14 और 14-15), भूतपूर्व और बैक परीक्षा-एमपीएड प्रथम वर्ष (सत्र 13-14 और 14-15), एमपीएड प्रथम सेमेस्टर दिसंबर-2016 (सत्र 16-18), बीपीएड प्रथम वर्ष 2016 (सत्र 16-18) में काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेशित छात्रों के परीक्षा फार्म पांच अप्रैल से भरे जाएंगे।
फार्म सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। सीसीएसयू की वेबसाइट पर इस संबंध में सरकुलर जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरते समय अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है।
फार्म और परीक्षा शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा फार्म और परीक्षा शुल्क सहित परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल है। भरे गए परीक्षा फार्म को संबंधित महाविद्यालय-संस्थान में जमा कराने की अंतिम तारीख 18 अप्रैल है।
वहीं महाविद्यालय-संस्थान द्वारा परीक्षा फार्म को सीसीएसयू में जमा कराने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल रखी गई है।