फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू ने छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बनाए छह केंद्र

Mon, 10 Oct 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
परीक्षा
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विवि के संबंद्घ जिन छात्र-छात्राओं ने साल 2016 में मुख्य परीक्षा दी थी और उनकी मौखिक या प्रायोगिक परीक्षाएं न ही हो पाई थी। ऐसे विद्यार्थियों के लिए 14 से 24 अक्तूबर के बीच छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपने विषय को देखकर संबंधित कॉलेज में जाकर सूचना प्राप्त कर लें।
विज्ञापन


जिससे उनकी प्रायोगिक परीक्षा पूरी हो सके। कुलसचिव ने बताया कि साल-2016 में मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले ऐसे छात्रों द्वारा लगातार यूनिवर्सिटी से मांग की जाती रही है। जिनके प्रायोगिक या मौखिक परीक्षाएं छूट गई थी। 

मगर यूनिवर्सिटी ऐसे सभी छात्रों को 14 से 24 अक्तूबर तक प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन कराने के लिए 6 केंद्र बनाए हैं। इनमें मेरठ कॉलेज में अंग्रेजी, हिंदी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, शिक्षा शास्त्र, उर्दू, इतिहास, राजनीति शास्त्र, दर्शन शास्त्र, भूगोल, एलएलबी और एलएलएम, बीकॉम एवं एमकॉम केअलावा शारीरिक शिक्षा विषय के छात्र संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


डीएन कॉलेज मेरठ में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गणित (बीए,बीएससी), बीएससी कंप्यूटर साइंस,खेलकूद और शारीरिक शिक्षा आदि विषय के छात्र वहां पर संपर्क कर सकते हैं। आरजी कॉलेज मेरठ में गृह विज्ञान बीए-बीएसी, संगीत और चित्रकला से संबंधित छात्र शामिल हो सकते हैं।

डीजे कॉलेज बडौत में औद्योगिक रसायन और औद्योगिक सूक्ष्म जीव रसायन इसके अलावा जीवी जैन कॉलेज सहारनपुर में भू-विज्ञान तथा गाजियाबाद केएमएमएच कॉलेज में बीएससी शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य शिक्षा एवं क्रीड़ा से संबंधित विषय के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें