डीएड प्रवेश वर्ष 2015 की तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के पूर्ण विषय के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए शेड्यूल में बदलाव किया गया है।
परीक्षाएं जनवरी व जुलाई 2017 में होना प्रस्तावित है। परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व निर्धारित परीक्षा शुल्क 1200 रुपये प्रति परीक्षार्थी निर्धारित की गई है। बिना विलंब शुल्क 22 सितंबर से 10 अक्तूबर तक फॉर्म भरे जाएंगे।
100 रुपये प्रति परीक्षार्थी विलंब शुल्क समेत 11 से 17 अक्तूबर, 300 रुपये लेटफीस पर 18 से 24 अक्तूबर और 1000 रुपये लेटफीस के साथ 31 अक्तूबर 2016 तक भरे जाएंगे।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का पैनल संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध है। यदि संस्थाओं को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो मोबाईल नंबर 7206165253 पर संपर्क कर सकते हैं।