सीसीएसयू ने बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 8899359692 जारी किया है। इस पर छात्रों की परीक्षा से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
हेल्पलाइन नंबर रोजाना दोपहर 4 से शाम 7 बजे तक काम करेगा। 27 फरवरी से शुरू इस नंबर पर पहले दिन करीब 300 कॉल आईं। पिछले साल सीसीएसयू की हेल्पलाइन पर परीक्षाओं के दौरान 8000 से अधिक काल किए गए थे।
यूनिवर्सिटी के अनुसार पूरी तरह टोल फ्री हेल्पलाइन पर साइकोलॉजी के तीन प्रोफेसर छात्रों की परीक्षा से जुड़ी समस्या का समाधान कर रहे हैं। सबसे अधिक कॉल मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर से आ रही हैं। सीसीएसयू के सह प्रवक्ता प्रोफेसर प्रशांत कुमार ने बताया कि यह हेल्पलाइन नंबर का दूसरा साल है।