फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पीजी-2017 परीक्षा में धांधली की सीबीआई जांच की मांग

Wed, 01 Mar 2017 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
धरना देते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) पोस्ट गेजुएट परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए मेडिकल स्टूडेंट ने मंगलवार को कनॉट प्लेस में धरना दिया। मेडिकल स्टूडेंट्स की मांग है नीटी-पीजी-2017 की परीक्षा में हुए धांधली की जांच सीबीआई से हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में कराई जाए। 
विज्ञापन


मेडिकल स्टूडेंट्स की मांग है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन के कार्यकारी निदेशक पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इस मामले में इनको हटाने की मांग की है।

दिसंबर-2016 में हुए परीक्षा की काउंसलिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए और इंटीग्रेटेड सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग की व्यवस्था की जाए।
यही नहीं नीट पीजी की परीक्षा लेने की जिम्मेदारी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की जगह ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज को दिया जाए। 
आरोप लगाया है कि एक-एक पीजी सीट को एक से दो करोड़ रुपये में बेचा जा रहा है। रुपये लेकर कम योग्यता वाले छात्रों को सीट देने की कोशिश की जा रही है।

इसलिए मेडिकल स्टूडेंट ने मंगलवार को विरोध करने के लिए नया तरीका निकाला और पीजी सीट खरीदने के लिए कनॉट प्लेस में लोगों से भीख मांगी। हालांकि पुलिस ने बहुत देर तक ये सब करने की इजाजत छात्रों को नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें