फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई अविष्कार से स्कूलों से खोजेगा बेस्ट टैलेंट

Sun, 02 Oct 2016 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CBSE
विज्ञापन
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बच्चों में गणित, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ाने जा रहा है।
विज्ञापन


बोर्ड इसके लिए अविष्कार ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। इस प्रतियोगिता को आयोजित करने के पीछे बोर्ड का उद्देश्य स्कूलों से गणित, साइंस व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेस्ट टैलेंट को खोजना है। 

इस क्विज के माध्यम से बच्चे के गणित, साइंस व टेक्नोलॉजी के पहलुओं को परखा जाएगा। दो स्तर पर होने वाली अविष्कार क्विज का पहला चरण बुधवार (1 अक्तूबर) से शुरू होने जा रहा है। 
विज्ञापन


बच्चों में इनोवेटिव आइडिया को बढ़ाने के लिए आयोजित हो रही इस क्विज में हिस्सा लेना स्कूलों के लिए अनिवार्य है। इसमें पहली से बारहवीं तक के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। 

इसके लिए पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं व नौवीं से बारहवीं तक की तीन अलग-अलग कैटेगिरी बनाई गई हैं। दो चरणों में होने वाली क्विज का पहला चरण स्कूली स्तर पर होगा। 

जो कि स्कूल को एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर के बीच कराना होगा। दूसरा स्तर बोर्ड स्तर पर होगा। स्कूली स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए बोर्ड ने साउंड एंड म्यूजिक थीम तय की है। 

इस क्विज के माध्यम से स्कूलों को हर श्रेणी से दो विजेता छात्रों के नामों को 17 से 18 अक्तूबर तक भेजना होगा। जिसके बाद बोर्ड 21 अक्तूबर को ऑनलाइन क्विज का आयोजन करेगा।
विज्ञापन


यह क्विज 45 मिनट की होगी और इसमें 50 बहु वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर छात्रों को देने होंगे। सीबीएसई का मानना है कि ऐसी क्विज से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और ज्ञान में भी बढ़ोतरी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें