फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सहित छह राज्यों के छात्रों को नहीं मिलेगा कटऑफ में स्थान

Thu, 25 May 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
students
विज्ञापन
विश्वविद्यालयों में दाखिले की सौ फीसदी कटऑफ खत्म करने के लिए केंद्र सरकार की मॉडरेशन पॉलिसी खत्म करने की योजना को अदालत से झटका लगा है। अब इस फैसले से सीबीएसई और 25 राज्यों (जिनका बोर्ड परिणाम जारी नहीं हुआ है या फिर उन्होंने मॉडरेशन पॉलिसी का लाभ छात्रों को दिया है) के शिक्षा बोर्डों के छात्रों को तो मॉडरेशन पॉलिसी का लाभ मिलेगा, लेकिन उन छह राज्यों के छात्रों का अब क्या होगा, जहां मॉडरेशन पॉलिसी खत्म होने से रिजल्ट में 14 फीसदी तक गिरावट आई है। 
विज्ञापन


एडमिशन में सबसे ज्यादा दिक्कत पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और राजस्थान के छात्रों को होगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उच्च शिक्षा में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और डीयू जैसे विश्वविद्यालयों की सौ फीसदी कटऑफ को रोकने के लिए मॉडरेशन पॉलिसी खत्म करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत सीबीएसई से की जा रही थी। सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में लगा है। 

हालांकि दो दिन पहले ही मॉडरेशन पॉलिसी एक साल तक जारी रखने के निर्देश के कारण अब छात्रों को पुरानी योजना के तहत 10 से 25 अतिरिक्त अंकों का लाभ मिल जाएगा। हालांकि अभी तक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश व राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर रखा है। 
विज्ञापन


इन राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने मॉडरेशन पॉलिसी के तहत छात्रों को अतिरिक्त अंकों की छूट नहीं दी है। बता दें कि केंद्र सरकार की अप्रैल में हुई बैठक में 31 राज्यों के शिक्षा बोर्ड ने भी मॉडरेशन पॉलिसी खत्म करने में सहयोग देने की बात पर हामी भरी थी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें