फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU ओपन डेज: दो कोर्स में दाखिला लेने से दोनों जगह से दाखिला होगा रद

Thu, 25 May 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू एडम‌िशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया की जानकारी के लिए आयोजित हो रहे ओपन डेज में अब छात्रों व अभिभावकों की भीड़ बढ़ने लगी है। जैसे-जैसे ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे छात्रों के सवाल बढने लगे हैं। बारहवीं का रिजल्ट जारी होते ही यह भीड़ और बढ़ जाएगी। नॉर्थ कैंपस स्थित कांफ्रेंस सेंटर में चल रहे ओपन डेज के तीसरे दिन डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा, डॉ. अमृता बजाज, हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रमा, अंबेडकर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जी.के अरोड़ा ने छात्रों व अभिभावकों के सवालों के जवाब दिए।       
विज्ञापन

      
1. क्या कट ऑफ आने के बाद दो अलग-अलग कोर्सेज या एक ही कॉलेज के दो कोर्सेज में दाखिला लिया जा सकता है?
उत्तर-छात्र एक साथ किन्ही दो अलग-अलग कोर्सेज या अलग-अलग कॉलेजों में एक ही कोर्स में दाखिला नहीं ले सकते हैं। यदि किसी तरह से आप दो जगह दाखिला ले लेते हैं तो दोनों जगह से आपका दाखिला रद कर दिया जाएगा। 
           
2. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से बारहवीं की पढ़ाई की है, क्या रेगुलर कॉलेज में दाखिला लिया जा सकता है?
उत्तर-हां, आप रेगुलर कॉलेज के कोर्सेज में दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और कट ऑफ क्राइटेरिया में आना भी जरुरी है।      
       
3. डीयू में बीटेक की पढ़ाई कैसे की जा सकती है, क्या बीटेक में प्रवेश परीक्षा से दाखिला होता है?
उत्तर-डीयू में बीटेक कोर्सेज की पढ़ाई कलस्टर इनोवेशन सेंटर (सीआईसी) में होती है। बीटेक में दाखिला मेरिट से नहीं प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है। वहां स्पोट्र्स कोटा की सुविधा नहीं है।        
विज्ञापन

     
4. अल्पसंख्यक कॉलेजों में भी आवेदन कैसे किया जा सकता है।
उत्तर-डीयू का पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अलग से अल्पसंख्यक कॉलेजों में पंजीकरण कराना होगा। अल्पसंख्यक कॉलेजों के पंजीकरण फॉर्म में डीयू में पंजीकरण कराए जाने के बाद प्राप्त हुए नंबर को भरना होगा।   
           
5. विदेशी भाषा में दाखिला कैसे लिया जा सकता है?
उत्तर-विदेशी भाषा में दाखिला कट ऑफ(मेरिट) के आधार पर होगा। इसमें दाखिले के लिए बेस्ट फोर विषयों के अंको को जोड़ा जाएगा। जिस विदेशी भाषा में ऑनर्स करना चाहते हैं और वह विदेशी भाषा 12वीं में नहीं पढ़ी है तो उन्हें बेस्ट फोर विषयों में शामिल करने पर 5 फीसदी की कटौती हो जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें