फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के परीक्षार्थी तनाव में हैं तो इस नंबर पर ले सकते हैं विशेषज्ञों की सलाह

Tue, 14 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।  ऐसे में छात्रों में पर दबाव और तनाव उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन


छात्र याद कर रहे हैं लेकिन लग रहा है कि कुछ याद नहीं। परीक्षा का यह तनाव उन्हें बीमार तक कर रहा है। ऐसे में सीबीएसई की तर्ज पर फोर्टिस हेल्थकेयर ने अभिभावकों व बच्चों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा हेल्पलाइन शुरू की है। इसपर अभिभावक व छात्र विशेषज्ञों व मनोवैैज्ञानिकों से परीक्षा संबंधित सलाह ले सकते हैं। 

फोर्टिस हेल्थकेयर के मेंटल हेल्थ एंड बिहेवियरल साइंसेज विभाग के निदेशक डॉ. समीर पारिख के मुताबिक हेल्पलाइन नंबर 91-8376804102 पर छात्र या अभिभावक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक तनाव, मानसिक स्वास्थ्य, परीक्षा संबंधित सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन


एग्जाम हेल्पलाइन पर हर दिन एक काउंसलर उपलब्ध होगा जो कि छात्रों व अभिभावकों का मार्गदर्शन करेगा। डॉ. पारिख ने बताया कि परीक्षा के तनाव से निपटने और अच्छी तैयारी के लिए छात्र नियमित अध्ययन की सारणी बनाएं और उसका पालन करें। पढ़ने के लिए फोन, लैपटॉप, चैट ग्रुप्स, सोशल मीडिया गेम्स से दूर रहें। पढ़ाई के लिए एक शांत जगह का चुनाव करें।
Trending Videos
विज्ञापन

cbse - फोटो : cbse
परीक्ष की तैयारी के टिप्स
1. पढ़ाई के दौरान हर 45 मिनट पर ब्रेक लें, चैप्टर को अच्छी तरह समझने का प्रयास करें। 
2. याद करने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं को हाईलाइट करते रहें। फ्लो चार्ट्स, ग्राफिक्स बनाकर चीजों को याद करें। 
3. स्वयं पर भरोसा रखें, विषय या पेपर के बारे में परीक्षा शुरू होने से पहले अपने दोस्तों से बात न करें। आखिरी समय में कुछ पढ़ने या याद करने का प्रयास न करें। 
4. इस बात का ध्यान रखें कि याद रखने के लिए कोई मेमोरी पिल्स काम नहीं करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें