फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: बिना लेट फीस 27 नवंबर तक करें आवेदन

Sat, 28 Oct 2017 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 
 
किया जा सकता है 
प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया शुरु  
. अंतिम तिथि तक फीस जमा नहीं कराने बिना नोटिस फॉर्म अस्वीकार होगा        
. बिना लेट फीस के साथ 27 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से दसवीं-बारहवीं की परीक्षा देने वाले प्राइवेट छात्रों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरु हो गई। बतौर प्राइवेट छात्र बिना लेट फीस के साथ 27 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस तिथि के बाद 26 दिसंबर तक लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकेगा। अंतिम तिथि तक फीस जमा नहीं कराने पर छात्र का फॉर्म बिना नोटिस के अस्वीकार कर दिया जाएगा। 
फॉर्म भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण वर्ष 2017 परीक्षा में बैठे छात्रों की जानकारी अपने आप फॉर्म में आ जाएगी।

जबकि 2016 व उससे पहले परीक्षा में बैठे छात्रों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में जानकारी भरनी होगी। सीबीएसई ने प्राइवेट छात्रों के लिए वर्ष 2016 से ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा को शुरु किया था। अब सीबीएसई ने वर्ष 2018 मार्च में होने वाली दसवीं व बारहवीं के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है।
विज्ञापन


ऑनलाइन फॉर्म 222.ष्ड्ढह्यद्ग.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ के माध्यम से भरा जा सकता है। बोर्ड ने ऐसा पाया है कि कुछ उम्मीदवार ऑनलाइन प्रक्रिया को तो पूरी कर लेते हैं लेकिन फीस जमा नहीं कराते हैं। ऐसे में यदि वह आवेदन करने की अंतिम तिथि तक फीस जमा नहीं कराते हैं तो उन्हें बिना नोटिस दिए उनका फॉर्म अस्वीकार कर दिया जाएगा।

छात्र ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा के तहत 27 अक्तूबर से 27 नवंबर तक बिना लेट फीस केसाथ पांच विषयों केलिए 900 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। जबकि यदि कोई एक विषय की परीक्षा देना चाहता है तो 180 रुपये का भुगतान करना होगा।

28 नवंबर से 4 दिसंबर तक  500 रुपये लेट फीस का भी भुगतान करना होगा। 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक लेट फीस केरुप में 1000 रुपये व 12 दिसंबर से 18 दिसंबर दो हजार रुपये लेट व 19 दिसंबर से 26 दिसंबर तक पांच हजार लेट फीस का भुगतान करना होगा।

दिल्ली क्षेत्र से बाहर के उम्मीदवार फरवरी के दूसरे सप्ताह से एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। जबकि दिल्ली रीजन के उम्मीदवारों को उनके आवंटित सेंटर पर एडमिट कार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें