फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक में ह्यूमैनिटीज के छात्रों को भी पढ़ने का मौका

Mon, 26 Dec 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडियन कॉलेज के स्टूडेंट्स
विज्ञापन
आईआईआईटी (इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी) दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में बीटेक प्रोग्राम में दो नए कोर्स कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन और आईटी एंड सोशल साइंस में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। देश में पहली बार किसी संस्थान में कंप्यूटर साइंस और सोशल साइंस को जोड़ने वाले प्रोग्राम में पढ़ाई होगी, जिसमें ह्यूमैनिटीज के छात्रों को भी दाखिले का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


आईआईआईटी दिल्ली के डीन ऑफ अकेडमिक एंड एक्सटर्नल रिलेशन प्रो. धीरज सांधी के मुताबिक, नए सत्र से शुरू होने जा रहे दोनों प्रोग्राम इनोवेटिव प्रोग्राम हैं। बीटेक आईटी एंड सोशल साइंस प्रोग्राम में सोशल साइंस का ही हिस्सा है।

दरअसल, इस प्रोग्राम के माध्यम से आईटी के साथ सोशल साइंस को जोड़ना है, ताकि तकनीक के साथ छात्र सामाजिक पहलुओं पर भी काम कर सकें। चार साल के इस प्रोग्राम में आधी सीट ह्यूमैनिटीज तो अन्य साइंस बैकग्राउंड के छात्रों को मिलेंगी। साइंस स्टूडेंट्स जेईई स्कोर से चुने जाएंगे।
विज्ञापन


जबकि ह्यूमैनिटीज के स्टूडेंट को 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट के बाद दाखिला मिलेगा। हालांकि, साइंस व ह्यूमैनिटीज वर्ग के सभी छात्रों को 12वीं कक्षा में गणित विषय में पढ़ाई अनिवार्य है।

इस प्रोग्राम के तहत दूसरे साल में छात्रों को ह्यूमैनिटीज की तीन शाखाओं सोशलॉजी, इकनॉमिक्स और साइकोलॉजी में से दो को चुनना होगा। वहीं, बीटेक प्रोग्राम में दूसरे नए कोर्स कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन मार्केट में दाखिला यूसीईईडी के तहत किया जाएगा। यूसीईईडी में एंट्रेंस दाखिले के तहत ही आईआईटी मुंबई, जबलपुर और गुवाहाटी डिजाइन कोर्स में दाखिला देता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें