फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी पास 400 प्रशिक्षु अध्यापकों को नहीं मिली नौकरी

Tue, 06 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पिछले तीन साल में बीटीसी पास करने के बाद चार सौ प्रशिक्षु अध्यापकों को जनपद में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। लेकिन इनमें से किसी को भी जनपद में अध्यापक के पद पर नियुक्ति नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज प्रशिक्षुओं ने डीएम दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया। अपना मांग-पत्र भी सौंपा। प्रदर्शनकारियों  ने बताया कि तीन साल में चार सौ बीटीसी पास करने वाले प्रशिक्षु अध्यापकों को जनपद में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। 

लेकिन जनपद स्तर पर अध्यापकों के पदों पर नियुक्ति करने के लिए कम रिक्तियां निकाली जाती है। जिसके चलते प्रशिक्षु अध्यापकों बेरोजगार घूम रहे है। अगर किसी दूसरे जनपद में आवेदन करते है तो पहले दूसरे जनपद के मूल निवासी पात्रों को नौकरी दी जाती है। 
विज्ञापन


गौतमबुद्दनगर जनपद के अध्यापकों को नौकरी से वंचित रह रहे है। जनपद में भी रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए वेकेंसी निकालने की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया है। 

जिस पर जिलाधिकारी ने विचार कर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आंदोलन चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें