एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में ब्रिक्स देशों (ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका) के 20 अंतरराष्ट्रीय लॉ छात्र, प्रोफेसर व विधि व्यवसायिक के प्रतिनिधिमंडल दौरे के अंतर्गत आयोजित कानूनी पाठयक्रम का सोमवार को समापन हुआ।
समापन समारोह में ब्रिक्स छात्रों को एडिशनल सॉलीसिटर जनरल ऑफ इंडिया व वरिष्ठ अधिवक्ता पिंकी आनंद, एमिटी विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान, एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डा. डीके बंदोपाध्याय, एमिटी लॉ स्कूल की एडिशनल डायरेक्टर डॉ. शेफाली रायजादा ने आई टू ब्लाक सभागार में सर्टिफिकेट दिए।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट प्रशांत कुमार, एमिटी ग्रुप वाइस चांसलर डॉ. गुरिंदर सिंह, एमिटी सांइस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. डब्लू सेल्वामूर्ती, एमिटी लॉ स्कूल की डॉ. भावना बत्रा भी उपस्थित थीं।