राजकीय महाविद्यालय में आज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता होगी। इसमें केवल कॉलेज के ही छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। दो घंटे में 150 सवाल हल करने होंगे।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर वालों को 2 अक्तूबर को पुरस्कार और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। इसके बाद भी तीन अन्य छात्रों को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा।
प्राचार्या डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे अधिक 51 हजार रुपये का पुरस्कार रखा गया है। 35 सवाल पर्यावरण पर आधारित होंगे जबकि 75 प्रश्न 1857 से 1947 के बीच स्वतंत्रता आंदोलन से जुडे़ हुए होंगे। वहीं 40 प्रश्न भारतीय संस्कृति से जुडे़ होंगे।
नुक्कड़ नाटक में देखने आएंगे अनुपम खेर
नोएडा डिग्री कॉलेज के थियेटर क्लब के छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में बुधवार को नुक्कड़ नाटक ‘बेटी है अनमोल रत्न’ पेश करेंगे। कॉलेज के प्रोफेसर आरके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में उड़ान उत्सव कार्यक्रम में मेगा नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता हो रही है। छात्र इसी कार्यक्रम में नाटक प्रस्तुत करेंगे। नाटक देखने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर भी आएंगे।