फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू दाखिले में दिखेगा बोर्ड के बढ़िया रिजल्ट का असर

Fri, 10 Jun 2016 01:38 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
डीयू एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इस सत्र में दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के कॉलेजों में गुड़गांव के छात्रों की हिस्सेदारी बढ़ेगी। इसकी वजह सीबीएसई, आईसीएसई और हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा के रिजल्ट का बेहतर होना है। दरअसल, गुड़गांव समेत एनसीआर के छात्रों की पहली पसंद डीयू के कॉलेज होते हैं। डीयू के कॉलेजों में एक जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि शहर के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया 05 जून से शुरू हो रही है।
विज्ञापन


दाखिला प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही छात्र आवेदन में जुट गए हैं। अगर बात गुड़गांव के छात्रों के पर्सेंटेज की करें तो इस बार सीबीएसई में जिले का रिजल्ट 84.6 फीसदी रहा है। जिसमें से 95 फीसदी अंक पाने वाले छात्रों की संख्या 21.05 फीसदी है और 90 फीसदी से अधिक अंक वाले छात्रों की संख्या 33.49 फीसदी है। जबकि 80 फीसदी से अधिक अंक वाले छात्र भी अधिक हैं। जबकि पिछले साल जिले का रिजल्ट 82.4 फीसदी था। जिसमें से 95 फीसदी अंक पाने वाले छात्रों की संख्या महज 08 फीसदी थी और 90 फीसदी से अधिक वाले छात्रों की संख्या 27.16 फीसदी थी।

वहीं, आईसीएसई का रिजल्ट इससे बेहतर रहा है। 96.18 फीसदी रिजल्ट के साथ साइबर सिटी के दो विद्यार्थी आद्या जोशी और पृथ्वीर भल्ला 99 फीसदी अंक के साथ एनसीआर और हरियाणा में संयुक्त रूप से टॉपर रहे हैं। हरियाणा के रिजल्ट में टॉप-8 विद्यार्थी गुड़गांव से हैं। आईएससी में 96.40 फीसदी लड़के और 95.65 फीसदी लड़कियां सफल रही हैं। इसमें 90 फीसदी से अधिक अंक वाले छात्र अधिक हैं।
विज्ञापन

 
अच्छे अंक बढ़ाएगा डीयू में भागीदारी
अधिक अंक आने की वजह से छात्रों को इस बार डीयू के अच्छे कॉलेजों में एडमिशन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा और पहली से तीसरी कटऑफ के बीच दाखिला होने की संभावना है। कॅरियर एक्सपर्ट डॉ. बबीता अग्रवाल कहती हैं पूरे देश के छात्रों के आने की वजह से डीयू में अधिक कटऑफ होता है। कुछ कॉलेजों को छोड़ दिया जाए तो तीसरे कटऑफ के बाद कई कॉलेजों की कटऑफ में गिरावट शुरू हो जाती है और हर कटऑफ के साथ कम अंक वाले छात्रों को दाखिला मिल जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें