फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमाणपत्र के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, सीबीएसई शुरू करेगा नई सुविधा

Thu, 13 Oct 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीएसइऱ्ई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबंद्ध स्कूलों के छात्रों को अब प्रमाणपत्र व अंकतालिका की कॉपी लेने अपने क्षेत्रीय कार्यालय में जाना नहीं पड़ेगा। छात्र किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर दस्तावेज प्राप्त कर सकेगा। बोर्ड छात्रों व अभिभावकों की सुविधा के मद्देनजर यह सुविधा शुरू करने जा रहा है। 
विज्ञापन


सीबीएसई के आईटी विभाग के निदेशक डॉ. अंतरिक्ष जौहरी के मुताबिक, बोर्ड के देशभर में 10 क्षेत्रीय कार्यालय हैं। मौजूदा व्यवस्था के तहत यदि किसी छात्र ने अपनी पढ़ाई मद्रास या केरल से की है और उसे दिल्ली में अपने दस्तावेजों की अतिरिक्त कॉपी की जरूरत हैं, तो उन्हें प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्रीय कार्यालय (जो स्कूल जिस कार्यालय के अंतर्गत आता है) जाना पड़ता है। 

अब बोर्ड ऐसा प्रयास कर रहा है कि छात्रों के लिए यह अनिवार्यता समाप्त हो जाए। सीबीएसई जल्द ही इस व्यवस्था को अपने क्षेत्रीय कार्यालयों में शुरू कर देगी। यह सुविधा खासकर उन छात्रों के लिए लाभदायक होगी जो उच्च शिक्षा के लिए बाहरी राज्यों में पढ़ने जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल लॉकर पहसे से
सीबीएसई ने डिजिटल लॉकर की व्यवस्था को भी शुरू किया हुआ है। इसके तहत छात्र डिजिटल लॉकर में रखे अपने दस्तावेजों की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें