कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कई भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि में फेरबदल किया है। इसमें दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती, कम्बाइंड हायर सेकेंड्री लेवल (10+2) एग्जामिनेशन (सीएचएसएल) और जेई 2016 शामिल हैं।
इन तीनों एग्जाम में आवेदन के लिए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। नई तिथियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जारी सूचना के मुताबिक, दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अब 19 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकता है।
इसके पूर्व इसके लिए अंतिम तिथि 17 अक्तूबर निर्धारित थी। जेई 2016 के लिए अब तीन नवंबर और सीएचएसएल 2016 के लिए 11 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
पहले सीएचएसएल में आवेदन की अंतिम तिथि सात नवंबर तय की गई थी। बता दें कि आयोग ने पिछले 10 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक वेबसाइट के मेंटेनेंस का हवाला देते हुए वेबसाइट पर कामकाज ठप कर रखा था।