फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू ने कॉलेजों से मांगी फेल छात्रों की जानकारी

Thu, 01 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एकेटीयू की ओर से सीबीसीएस सिस्टम के लागू होने के बाद छात्रों को प्रमोशन नियम लागू किया गया था। मगर इसके बावजूद भी कुद संस्थानों के छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं। 
विज्ञापन


एकेटीयू की ओर से प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को नौ सितंबर तक पूरी जानकारी मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक जेपी पांडेय की ओर से सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि साल-2015-2016 के शैक्षिक सत्र में शिक्षा के सुधार के लिए सीबीसीएस सिस्टम को लागू किया गया है। 

इसमें छात्र प्रभावित न हो इसके लिए यूनिवर्सिटी ने छात्रों को पास करने के लिए प्रमोशन नियम लागू किया है और 60 फीसदी अंक से घटाकर पास होने के लिए 50 फीसदी अंक कर दिए हैं। 
विज्ञापन


इसमें लिखित और प्रायोगिक परीक्षा में लाने होंगे। मगर इस व्यवस्था के बाद भी कुछ छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए यूनिवर्सिटी ने एक लिंक दिया है और पर सभी फेल छात्र अपना पूरा विवरण दें और उसका एक प्रिंट आउट लेकर कॉपी को अपने संस्थान में जमा कराए। 

जिससे संस्थान फेल छात्रों की पूरी जानकारी को यूनिवर्सिटी को नौ सितंबर तक भेज सकेंगे और उसके बाद यूनिवर्सिटी को क्या निर्णय लेना है उस पर विचार किया जाएगा।

दो सितंबर तक ब्रांच बदलने का मौका
एकेटीयू की ओर से बीटैक  में ब्रांच बदलने के लिए यूनिवर्सिटी ने छात्रों को दो दिन की मोहलत दी है। अब छात्र-छात्राओं को 23 अगस्त को समाप्त कर दी थी। मगर अब यूनिवर्सिटी ने छात्रों की मांग को देखते हुए दो सितंबर तक  मौका दिया है।अब बीटैक के छात्र-छात्राएं दो सितंबर तक ब्रांच बदल सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें