फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच के बाद ही मिलेगी छात्रवृत्ति, एकेटीयू ने उठाया कदम

Wed, 21 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबंधित कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को बिना जांच के छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी। सेमेस्टर परीक्षाओं में पहले सत्र के 23 प्रतिशत से अधिक छात्रों की अनुपस्थिति के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को आदेश जारी कर पहले सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों का ब्योरा मांगा है। बीते सप्ताह शुरू हुई एमबीए की सेमेस्टर परीक्षा में 4800 छात्र-छात्राएं केंद्रों पर नहीं पहुंचे। ये सभी छात्र एमबीए प्रथम सेमेस्टर के हैं।

एमबीए के करीब 23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा से गायब हैं। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों के परीक्षा में शामिल न होने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी जांच शुरू करवाई। अनुपस्थित छात्रों में एक विशेष जाति वर्ग के  छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन


पूरे मामले में विश्वविद्यालय को छात्रवृत्ति के लिए फर्जी दाखिले की आशंका लग रही है। एकेटीयू के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर जेपी पांडेय ने बताया कि इसकी जांच शुरू कर दी गई है। सभी कॉलेजों में छात्रों के प्रवेश के ब्योरे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अन्य पाठ्यक्रमों में स्थिति सामान्य है। जांच पूरी होने के बाद किसी भी तरह की गड़बड़ी पाई जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें