फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाने के लिए लगेंगे एयर फिल्टर्स

Sun, 30 Apr 2017 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CBSE STUDENTS
विज्ञापन
दिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बच्चों को बचाने के लिए एयर फिल्टर्स लगेंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, सरकार से अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों को यह निर्देश जारी किया है। जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य और पर्यावरण का हवाला देते हुए स्कूलों सो अपने यहां एयर फिल्टर्स लगाने को कहा है। इसके अलावा बच्चों में प्रदूषण के कारकों के बारे में बताने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने के लिए भी कहा है।       
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय के उपनिदेशक (स्कूल) जरीन ताज की ओर से जारी किया गया है। सभी स्कूलों के प्रमुखों को जारी इस निर्देश में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेस का हवाला दिया गया है जिसमें दिल्ली के प्रदूषण को कई सवाल उठने के साथ बच्चों में जागरूकता और उन्हें प्रदूषण से बचाने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही गई है। 
      
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देश में तीन प्रमुख बिंदुओं पर स्कूलों को ध्यान केंद्रिद करने के लिए कहा गया है। इसमें पहला स्कूलों में बच्चों को त्यौहारी सीजन में पटाखे छोडने से पर्यावरण प्रदूषण और पबिल्क हेल्थ पर क्या प्रभाव पड़ता है उसके बारे में बताने के लिए कहा गया है। दूसरा बच्चों को जागरूक किया जाए कि वह किस तरह के कदम उठाकर वायु प्रदूषण को कम कर सकते है। उसे रोजमर्रा के पाठ्यक्रम या एक्टिविटीज में शामिल किया जाए।    
विज्ञापन

   
सबसे अंत में दिल्ली के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए शिक्षा निदेशालय कहता है कि दिल्ली के वायु प्रदूषण को सुधारने की जरूरत है। यह दिल्ली के पब्लिक हेल्थ के लिए नुकसानदायक है। बच्चों को इससे बचाने के लिए स्कूल जरूरी कदम उठाए और जरूरत पड़े तो अपने यहां एयर फिल्टर्स लगाएं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें