फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर लड़ा जा रहा डूसू चुनाव

Fri, 09 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डूसू चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए बुधवार को प्रचार समाप्त होने केबाद छात्र संगठनों से लेकर उम्मीदवारों का पूरा फोकस सोश्ल मीडिया पर रहा। 
विज्ञापन


नो कैंपेन डे होने के कारण छात्रों केवोट को अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवार व उनसे जुड़े संगठन ट्विटर, व्हाट्सअप व फेसबुक पर दिन भर लगे रहे। 

डूसू चुनाव में इस बार मुख्य मुकाबला एनएसयूआई व एबीवीपी केबीच ही है।  ऐसे में एनएसयूआई, व एबीवीपी अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

बृहस्पतिवार को दोनों संगठनों व उनकेउम्मीदवारों ने सोश्ल मीडिया केमाध्यम से छात्रों तक पहुंच बनाई। संगठनों ने अपने घोषणा पत्र भी सोश्ल मीडिया पर अपलोड किए।
विज्ञापन


संगठनों की ओर से अपने पैनल के नंबरों को भी अपलोड किया गया। संगठन अपने अभियानों की जानकारी, अपने पैनल केबैलेट नंबर को सोश्ल मीडिया पर खूब प्रचारित करते रहे। 

उम्मीदवारों ने कॉलेज परिसर साफ किए
डूसू चुनाव में अपनी किस्मत अजमा रहे एनएसयूआई व एबीवीपी के समर्थकों व उम्मीदवारों ने प्रचार समाप्त होने के बाद कॉलेज परिसरों की साफ-सफाई भी की। हाथों में झाडू लेकर कॉलेज में बिखरे पड़ी पर्चियों को साफ किया। 
विज्ञापन


एनएसयूआई उम्मीदवार विनीता ने लिया नेत्रदान का संकल्प
एनएसयूआई की डूसू उम्मीवार विनीता ढाका ने बृहस्पतिवार को नेत्रहीन छात्रों से मिलकर नेत्रदान का संकल्प लिया। विनीता ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि नेत्रहीन, विकलांग छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें