फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दूसरे कटऑफ के दाखिले, मंगलवार है आखिरी दिन

Mon, 11 Jul 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध शहर के तीनों कॉलेजों में दूसरी मेरिट लिस्ट के अंतर्गत दाखिले सोमवार से आरंभ होंगे। जो मंगलवार तक जारी रहेगा। इसके बाद किसी को भी मौका नहीं मिलेगा। इसके लिए कॉलेजों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि दूसरी कट ऑफ की मेरिट में उम्मीद के मुताबिक गिरावट नहीं होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थी निराश हैं। अब इन सभी को तीसरी कट ऑफ के आने का इंतजार है।
विज्ञापन


साइंस व कॉमर्स के ऑनर्स विषयों में तीन तो अन्य जनरल विषयों की मेरिट में छह फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि साइंस और कॉमर्स के आरक्षित कैटेगरी में भी 75 फीसदी के करीब सभी विषयों की मेरिट है।

आट्र्स विषयों में 10 से 15 फीसदी तक गिरावट हुई है। शहर के सेक्टर-14 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिले का छात्राओं में काफी क्रेज है। कॉलेज सूत्रों का कहना है कि पहली कट ऑफ लिस्ट के अंतर्गत कॉलेज की सिर्फ 40 फीसदी सीटें ही भरी हैं। फिलहाल तीसरी कटऑफ में काफी छात्राओं को मौका मिलेगा।
विज्ञापन


शहर के द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-9 में भी सोमवार से तीसरी कटऑफ के अंतर्गत दाखिले होंगे। बड़ी संख्या में ऐसे भी विद्यार्थी हैं जो गुडग़ांव के कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक हैं क्योंकि उन्हें डीयू में मौका नहीं मिल सका है। गुडग़ांव के कॉलेजों में दाखिले को लेकर प्रदेश के दूसरे जिलों के भी विद्यार्थी भी प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें