जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव में एसआईएस (स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज) के सेंटर में स्कूल काउंसलर्स चुनाव के बैलेट पेपर में एबीवीपी के प्रत्याशी अंकुर का नाम ही नहीं था।
मतदान शुरू होने के पौने घंटे के बाद एबीवीपी को एक मतदाता ने अंकुर का नाम बैलेट पेपर में न होने की जानकारी दी। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
एबीवीपी ने मतदान रद करने की मांग की, जिसे बाद में चुनाव आयोग ने मान लिया। इसके बाद 12 बजे दोबारा मतदान शुरू किया गया, जोकि शाम सात बजे तक जारी रहा।