पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोरों से लगी आम आदमी पार्टी की छात्र शाखा छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) ने इस सत्र में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाग न लेने का फैसला ले कर सबको चौंका दिया है।
सूत्रों की मानें तो पार्टी ने माना है कि इस बार भी उनकी तैयारी कोई खास नहीं है इसलिए वो इस चुनाव में भाग नहीं लेंगे। बता दें कि पिछले साल डीयू इलेक्शन में सीवाईएसएस ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया था। हालांकि इस चुनाव में पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।
इस बारे में सफाई देते हुए सीवाईएसएस ने कहा है कि पार्टी भले ही चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन उसने एबीवीपी और एनएसयूआई का मुकाबला करने की रणनीति बना ली है।
छात्र संघ चुनाव में भाग न लेने की बजाय छात्र युवा संघर्ष समिति इस बार के चुनाव में धनबल और बाहुबल के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।