नए सत्र से विद्यार्थी केवल प्रथम वर्ष में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एक छात्र केवल एक कॉलेज में एक बार ही आवेदन कर सकेगा। एक से अधिक आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इसे लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है। आवेदन के बाद छात्रों को हार्डकॉपी जमा करना होगा। हार्डकॉपी जमा नहीं होने पर दाखिला मान्य नहीं होगा। बता दें कि पिछले सत्र में दाखिला के वक्त ऐसी व्यवस्था नहीं होने से कई छात्रों ने एक साथ अधिक आवेदन किया था।
द्रोणाचार्य कॉलेज में ही एक छात्र ने 55 बारएक ही कोर्स में आवेदन कर दिया था। इसी को देखते हुए विभाग ने यह व्यवस्था की है। आवेदन करने के बाद दाखिला की सूरत में संकाय और विषय बदलने की छूट होगी। वहीं, विभाग ने हार्डकॉपी जमा करने की शर्त भी रखी है।
हार्डकॉपी के साथ डॉक्यूमेंट भी जमा करना होगा। जिसका मिलान मेरिट में आने के बाद जमा डॉक्यूमेंट से किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अरूण जोशी ने बताया कि इस बार सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
तीन चरणों में आवेदन प्रक्रिया पूरी होगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी हार्ड कॉपी कॉलेज में जमा करना होगा। कॉलेज से सत्यापित होने के बाद ऑनलाइन कॉलेज से अनुमति मिल जाएगी।