डीएवी कॉलेज में स्थापना दिवस का जश्न
- फोटो : amar ujala
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में 131वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन पूनम सूरी मुख्य अतिथि थे। समारोह सेक्टर-8 स्थित डीएवी स्कूल (लाहौर) में शुरू हुआ।
इस मौके पर ट्राइसिटी के सभी डीएवी स्कूल और अन्य संस्थानों के पदाधिकारी भी मौजूद थे। शाम को डीएवी कॉलेज में आयोजित समारोह में पीयू कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर और पंजाब के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और चीफ सेक्रेटरी सर्वेश कौशल को डीएवी गौरव अवॉर्ड से नवाजा गया। दोनों ही डीएवी संस्थानों के स्टूडेंट रह चुके हैं। डीएवी प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन भी इस मौके पर मौजूद थे। कॉलेज स्टूडेंट ने कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह पर आधारित नाटक पेश कर खूब तालियां बटोरी।