जिला प्रशासन की तरफ से गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज बिसरख में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें दादरी, दनकौर, जेवर और बिसरख ब्लॉक के गांवों से आए 923 युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें से 328 युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में योग्यता के आधार पर नौकरी दी गई।
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने खुद मेले में पहुंचकर युवाओं को इस तरह के मेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। रोजगार मेले में 22 कंपनियों के प्रतिनिधि आए थे नोडल अधिकारी माखनलाल गुप्ता ने मेले का निरीक्षण करते हुए जिला सेवायोजक अधिकारी को निर्देश दिया कि मेले में अधिक से अधिक बच्चों को रोजगार दिलाया जाए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी राम आसरे, जिला सेवा योजक अधिकारी ललित सिंह मौजूद रहे।