चंडीगढ़ में एग्जाम देने आए युवा
- फोटो : अमर उजाला
नॉलेज पार्क-1 स्थित एचआईएमटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मंगलवार से शुरू तीन दिनों के मेगा जॉब फेयर के पहले दिन 150 छात्र-छात्राओं को नौकरी मिली। जॉब फेयर में मैनेजमेंट, आईटी, हेल्थ, बायोटेक्नोलॉजी से संबंधित करीब 22 कंपनियों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चलने वाले मेगा जॉब फेयर में 50 कंपनियां आ रही हैं।
11 से 13 अप्रैल के बीच मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। जॉब फेयर में हरलाल के अलावा एनसीआर क्षेत्र में स्थित महाविद्यालयों, संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत एमबीए, एमसीए, पीजीडीएम, फार्मा एवं बायोटेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। पहले दिन लगभग 360 विभिन्न संस्थानों के अलावा अलीगढ़ शहर के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया।
जस्ट डायल कंपनी ने पांच छात्रों को तीन लाख 60 हजार रुपये के पैकेज पर चयन किया। वहीं माइक्रोसॉफ्ट एसोसिएट इंडिया ने 2.5 लाख रुपये के पैकेज, मेरीट रोड ने दो लाख का पैकेज, गोकार इंफोर्मेटिक ने 2.5 लाख रुपये के पैकेज पर वीआईटी टेक्नोलॉजी ने 3.5 लाख के पैकेज पर तथा मैड मैनर कंपनी ने तीन लाख 60 हजार रुपये के पैकेज पर छात्रों को चयनित किया।
लॉ के करीब 33 छात्र-छात्राओं का चयन जूरिइस हाउस, साबर साइको कंलशनटेंसी, यूनिवर्सल सेलेक्शनस ने उच्च वेतनमान पर चयन किया। 12 व 13 अप्रैल को भी मल्टी नेशनल कंपनियां भी छात्रों का चयन करने आ रही हैं।