दिल्ली यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त माता सुंदरी कालेज महिला में पारंपरिक विवाह गतिविधियों पर आधारित वेहरा शगना दा, सांस्कृतिक प्रस्तुति में जम्मू विश्वविद्यालय की संस्कृति टीम ने शानदार प्रदर्शन कर प्रशंसनीय अवार्ड को साथ अवार्ड आफ एक्टिंग का खिताब अपने नाम किया। इसमें टीम को प्रशंसनीय अवार्ड में 11000 और अवार्ड आफ एक्टिंग में तीन हजार रुपये का पुरस्कार मिला।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर जम्मू यूनिवर्सिटी प्रो, सतनाम कौर ने विवि टीम की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में दिल्ली, पंजाब और जेएंडके के विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने शिरकत की। विवि टीम में भावना शर्मा, मीनू शर्मा, नाजिया अख्तर, रविंद्र कौर, गुरप्रीत कौर, सनमप्रीत कौर, गुराशीष कौर, मंदीप कौर (सभी छात्राएं संत मेला सिंह कालेज आफ एजूकेशन ) ने हाल ही में लोक रंग महोत्सव में पहला स्थान हासिल किया था। टीम के साथ चरणजीत कौर टीम इंचार्ज रही। विवि टीम ने डोगरी विवाह की परंपरा से जुड़े जागरणा की प्रस्तुति दी। इसमें रविंद्र कौर को अभिनय में विशेष अवार्ड दिया गया।