फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू एडमिशन की दौड़ में शामिल हुए 1.54 लाख छात्र

Mon, 06 Jun 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ में शामिल होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 1 जून से शुरू हुई ऑनलाइन प्रक्रिया में रविवार शाम 6 बजे तक 1,54,026 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।
विज्ञापन


इसमें 68 हजार 316 ऐसे छात्र हैं जिन्होंने आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। डीयू प्रशासन के मुताबिक छात्रों का डीयू में दाखिला लेने का रुझान बढ़ रहा है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा होने से रविवार को भी छात्र तेजी से आवेदन कर रहे हैं।

छात्रों को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए कॉलेजों में छात्रों को सुविधाएं देने के साथ कैंपस में अलग-अलग जगह सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं। ओपन हाउस में छात्रों को सवालों के जवाब भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें