फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 जनवरी 2019 तक 18 साल के होने वाले भर सकते हैं मतदाता फॉर्म, 1 से 30 जून तक चलेगा अभियान

Sun, 03 Jun 2018 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
वोटर आईडी कार्ड
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने शनिवार को नोएडा स्थित कैंप ऑफिस पर शहर के सेक्टर और सोसायटियों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कहा कि 1 जनवरी 2019 को 18 साल पूरे करने वाले प्रत्येक बालिग का पुनरीक्षण अभियान में फॉर्म-6 भरवाया जाए।
विज्ञापन


जिससे उनका मतदाता सूची में नाम शामिल हो सके और वह लोकसभा चुनाव में मतदान कर सकें। डीएम बीएन सिंह ने पदाधिकारियों से अपील की कि 1 जून से 30 जून तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू हो चुका है। 

इसमें प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने सेक्टर और सोसायटी के उन लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाए जो वंचित हैं। डीएम ने लोगों से की अपील की कि जो लोग मतदान के दौरान नाम गलत होने की बात कहते हैं वह अभी भी अपने नाम या अन्य जानकारी में संशोधन करा सकते हैं।
विज्ञापन


साथ ही सूची में अपना नाम भी देख सकते हैं। इसके लिए 7 या 8 जून को सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में सूची पढ़ने का काम करेंगे। एसडीएम दादरी एके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार सिंह, दादरी तहसीलदार पीएल मौर्य, फोनरवा और शहर की आरडब्ल्यूए के काफी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें