फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी वक्त में पत्नी को किया था फोन, रेल पटरी पर मिला शव

Mon, 12 Jan 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में सोहना के वार्ड पांच की शिव कॉलोनी के सात दिन से लापता व्यापारी का शव संदिग्ध हालत में पलवल की रेल लाइन से बरामद किया गया है। पुलिस व्यापारी के मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


नगर के वार्ड पांच की शिव कॉलोनी निवासी टायर व्यापारी महेश गर्ग का शव पलवल में रेल लाइन पर पड़ा मिला है। जिसकी पुष्टि नगर चौकी प्रभारी कुन्दन लाल ने की है। वहीं सोहना नगर चौकी प्रभारी पूरी टीम के साथ सूचना मिलने पर पलवल के सामान्य अस्पताल में शव को लेने के लिए सोमवार को गई थी।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।  नगर चौकी प्रभारी कुंदनलाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।उधर, टायर व्यापारी महेश गर्ग के पुत्र रिशभ गर्ग ने बताया के पांच जनवरी को उसके पिता शाम छह बजे घर से बाजार में कलेक्शन करने के लिए गए थे।
विज्ञापन


उनका सवा छह बजे उसकी मां की मोबाइल पर फोन आया था। लेकिन किसी कारण वश उसकी मां पिता द्वारा किए गए फोन को सुन नही सकी। जब वापस फोन किया गया तो उनका फोन बंद आया। इसके बाद से ही उनसे कोई सम्पर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें