फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जनकपुरी में बीमा के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 43 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉल सेंटर ठगी-पुलिस ने मौके से 43 फोन, लैपटॉप और ठगी के कामकाज से संबंधित कई पेपर जब्त किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बीमा के नाम पर ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का खुलासा करते हुए 32 महिलाओं समेत 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 43 फोन, लैपटॉप और कथित ठगी के कामकाज से संबंधित कई डेटा शीट जब्त की हैं। बड़ी मात्रा में डिजिटल डेटा भी बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हर्षवर्धन स्वामी ने बताया कि बुधवार रात छापेमारी के दौरान इस कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया गया। उन्होंने बताया कि मौके पर 32 महिलाओं और 11 पुरुषों समेत कुल 43 लोग काम करते हुए मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी बीमा कंपनियों के पास उपलब्ध लोगों की व्यक्तिगत जानकारी रखने वाले व्यक्तियों के साथ-साथ संभावित ग्राहकों को भी निशाना बनाते थे। वे उन्हें फोन कर बीमा पॉलिसी बेचने की पेशकश करते थे।
विज्ञापन


ऐसे करते थे ठगी : डीसीपी ने बताया कि आरोपी संभावित ग्राहकों को पॉलिसी खरीदने के लिए प्रलोभन देते थे और इस प्रक्रिया में उनके नो योर कस्टमर (केवाईसी) संबंधी दस्तावेज एवं जानकारियां हासिल कर लेते थे। आरोप है कि बाद में इन जानकारियों का इस्तेमाल लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए किया जाता था। स्वामी ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पूरे गिरोह के कथित सरगना की पहचान फरीदाबाद निवासी विशाल कपूर के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें