फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चावड़ी बाजार में इमारत गिरने पर आप ने भाजपा सरकार को घेरा, वसूली का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-सौरभ भारद्वाज बोले- सुरक्षा ऑडिट के नाम पर हो रही रिश्वतखोरी
विज्ञापन

अंकुश नारंग ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरने के हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा सरकार और एमसीडी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी हो रही है। रिश्वत देने वालों की इमारतों को छोड़ दिया जाता है, जबकि इनकार करने वालों की संपत्तियां सील कर दी जाती हैं।
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर कहा कि दिल्ली में बार-बार सुरक्षा ऑडिट के आदेश दिए जाने के बावजूद इमारतें गिर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऑडिट के बाद भी हादसे क्यों नहीं रुक रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई में भेदभाव का आरोप लगाते हुए जीके-2 के दो जिम सील करने और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को खुला छोड़ने का मुद्दा भी उठाया। वहीं, एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने गली सितारा में निर्माणाधीन इमारत गिरने की घटना को चिंताजनक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें