फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डेटिंग एप के जरिये बुलाकर अधिक शुल्क वसूलने वाले कैफे को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ितों की शिकायत पर कैफे मालिक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के एक कैफे को पुलिस ने सील कर दिया है। आरोप है कि कैफे में डेटिंग एप के जरिये ग्राहकों को बुलाकर खाद्य पदार्थों और अन्य सामान पर मनमाने तरीके से शुल्क वसूला जा रहा था। पुलिस ने कैफे मालिक के खिलाफ 3 प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस को लगातार कई पीड़ितों से शिकायतें मिली रही थी कि उन्हें डेटिंग एप्स के जरिये इस कैफे में बुलाया गया और जानबूझ कर महंगे खाद्य पदार्थ ऑर्डर करवाए गए। साथ ही पदार्थों का शुल्क भी मेन्यू से काफी अधिक था और बिल में भी कई तरह के मनमाने शुल्क वसूले गए।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि आनंद विहार क्षेत्र के एक मॉल स्थित कैफे में खाने और पेय पदार्थों के अधिक बिलिंग के संबंध में कई शिकायतें मिलीं। कैफे मालिक के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं, जिसके बाद प्रतिष्ठान को बंद कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला एक कथित डेटिंग साजिश से जुड़ा है, जिसमें महिलाओं का इस्तेमाल लोकप्रिय डेटिंग एप्स पर प्रलोभन के लिए किया गया। महिलाएं ऑनलाइन बातचीत शुरू करती थीं और पुरुषों को कैफे में मिलने के लिए प्रेरित करती थीं।
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि पहले मौखिक शिकायते मिल रही थी और कुछ शिकायतकर्ताओं ने स्वयं मामले को सुलझा लिया था। लेकिन बाद में लिखित शिकायतें दर्ज कराई गईं तो कैफे मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कैफे बंद कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि जांच का फोकस उन सभी व्यक्तियों की पहचान करने पर है, जो इस संचालन से जुड़े थे, जिनमें धोखाधड़ी में इस्तेमाल की गई महिलाएं और अधिक शुल्क वसूलने में मदद करने वाले स्टाफ सदस्य शामिल हैं।
शिकायत करने या अधिक बिल न भरने पर दी जाती थी धमकी
कैफे में पीड़ितों को अत्यधिक मूल्य वाले खाने और पेय पदार्थ परोसे जाते थे। कई मामलों में बिल असामान्य रूप से बढ़े हुए होते थे, जो मेन्यू दर या ग्राहकों की अपेक्षाओं से काफी अधिक थे। वहीं, कुछ पीड़ित अधिक बिल या भुगतान में असमर्थता जताते थे, तो उन्हें कथित तौर पर धमकाया जाता था। कुछ मामलों में पुरुषों पर कैफे के भीतर या आसपास शारीरिक हमला भी किया गया। पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं का तरीका व्यवस्थित प्रतीत होता है, जिसमें कैफे एक स्थायी मिलन स्थल के रूप में कार्य करता था। पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड, डेटिंग एप्स की चैट और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल शुरू की है ताकि कैफे मालिक की साजिश में भूमिका साबित की जा सके।
विज्ञापन

-
कैफे का हेल्थ ट्रेड लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू
एफआईआर दर्ज होने के बाद कैफे को सील कर दिया गया और आगे के व्यवसायिक गतिविधियां रोक दी गई हैं। पुलिस ने कहा कि मामले में नगर निगम के अधिकारियों के साथ समन्वय भी किया जा रहा है। कैफे का हेल्थ ट्रेड लाइसेंस रद्द करने के लिए दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के साथ कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अजनबियों से मिलने में सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें