फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर के बहाने महिला टीचर छात्र का करती थी यौन उत्पीड़न

Mon, 19 Oct 2015 12:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर के एक इंटरनेशनल स्कूल की महिला शिक्षक ही नाबालिग छात्र का यौन उत्पीड़न करती थी। परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र दिलाने और छात्र पर दबाव बनाकर शिक्षिका नाबालिग से ओरल सेक्स करती थी।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने शनिवार को छात्र के बयान पर महिला शिक्षक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मानेसर थाना पुलिस को 11वीं कक्षा के छात्र ने बताया कि उसकी महिला शिक्षक साल भर पहले से उससे यौन उत्पीड़न करती थी।

महिला टीचर ओरल सेक्स कराती थी। जानकारी के अनुसार इस इंटरनेशनल स्कूल में साल भर पहले छात्र के पास से पेपर बरामद किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

महिला शिक्षक पर नहीं हुई कार्रवाई

जिस आधार पर स्कूल प्रशासन उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया था। छात्रों के परिजनों का दावा है कि स्कूल प्रशासन ने महिला शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की।

महिला शिक्षक अभी भी स्कूल में कार्यरत है। जिसके चलते शुक्रवार को उसने मानेसर थाना पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। मामला स्कूल प्रशासन से जुड़ा होने के कारण पुलिस बहुत सावधानी बरत रही है।

एसीपी मानेसर राहुल देव के अनुसार पहले मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद कोई कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त की स्वीकृति मिलने के बाद जांच महिला थाना पुलिस को दे दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें