चुनाव आयोग द्वारा तीन राज्यों के उपचुनावों की तारीख घोषित किए जाने के बाद दिल्ली की राजनीति में भी उठापटक तेज हो गई है। मालूम हो कि शनिवार चुनाव आयोग ने झारखंड और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के साथ-साथ दिल्ली की तीन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली की जिन तीन सीटों पर उपचुनाव होने हैं वो, महरौली, तुगलकाबाद और कृष्णानगर हैं। इन तीनों ही सीटों पर भाजपा विधायकों की जीत हुई थी। दिल्ली की तीन सीटों पर मतदान पहले चरण में ही होगा। पहले चरण के मतदान 25 नवंबर को डाले जाएंगे।
जानकार ये भी कहते हैं कि दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर चल रहे कोर्ट केस में अगर 28 अक्टूबर को एलजी चुनाव का प्रस्ताव रख देते हैं तो दिल्ली में उप चुनाव टल भी सकते हैं और इसकी जगह ताजा विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है।