फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर तक गाजियाबाद में लगेंगे 340 सीसी कैमरे

Wed, 22 Oct 2014 02:17 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर तक शहर 340 कैमरों की जद में होगा। जीडीए ने शहर में फोर-जी टावर लगा रही रिलायंस कंपनी को कैमरे लगाने केनिर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पुलिस विभाग ने भी बीते दिनों 25 कैमरे लगाने की मांग जीडीए से की थी। इन कैमरों को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है।

इन कैमरों का पुलिस के नए कंट्रोल रूप से कनेक्शन होगा। कैमरे शहर की कानून व्यवस्था को सुधारने में सहायक होंगे।

प्रदेश सरकार ने रिलायंस कंपनी को 4जी का लाइसेंस इसी शर्त पर दिया गया है कि वह स्थानीय निकायों और प्राधिकरण द्वारा सुझाए गए कार्यों को करेंगे। रिलायंस शहर में 400 फोर-जी टावर लगाएगी।

पहले चरण में 170 टावर लगाए जाने हैं। इनमें से टीएचए समेत शहर केविभिन्न क्षेत्रों में 70 से अधिक टावर कंपनी लगा भी चुकी है। सोमवार को हुई बैठक में जीडीए वीसी ने कंपनी को एक टावर पर दो कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जीडीए ओएसडी डीपी सिंह ने बताया कि दिसंबर तक कंपनी 170 टावर लगा लेगी। प्रत्येक टावर पर दो 180 डिग्री तक घूमने वाले कैमरे लगेंगे। पुलिस विभाग द्वारा सुझाए गए 25 स्थानों पर भी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इनका जुड़ा पुलिस कंट्रोल रूम से होगा। शहर से जुड़ती सीमाओं पर विशेष निगाह होगी। किसी वारदात या घटना के बाद फुटेज की सहायता से अपराधियों की धरपकड़ की जा सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें