फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन बाइक सवारों ने लूटी कैब

Sun, 11 May 2014 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने एक कैब चालक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद मारपीट कर उसे चलती कैब से फेंक दिया और कैब लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। सेक्टर-39 पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-59 स्थित एचसीएल कंपनी में सन ट्रांसपोर्ट कंपनी की सूमो विष्टा कार (यूपी-86टी-2569) कैब के रूप में लगी थी।

पिछले तीन वर्षों से मूलरूप से मैनपुरी निवासी ताहिर इस कैब को चला रहा था। शनिवार रात ताहिर कंपनी से स्टाफ लेकर दिल्ली छोड़ने गया था। वह रात करीब एक बजे स्टाफ को दिल्ली छोड़कर वापस नोएडा आ रहा था।
विज्ञापन


सेक्टर-37 के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने कार नहीं रोकी। बाइक सवार छह बदमाशों ने पीछा करते हुए गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन के पास ओवरटेक कर कैब को रोक ली और कार की चाबी निकालने लगे।

ताहिर ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद ताहिर को चलती कार से नीचे फेंककर वे कैब लूटकर फरार हो गए। ताहिर की सूचना पर कैब मालिक ने मामले की शिकायत थाना सेक्टर-39 पुलिस को दी।

वहीं, मामले में एसएचओ ने पहले तो घटना की जानकारी होने से इंकार किया। बाद में उन्होंने बताया कि चालक से पूछताछ में मामला संदिग्ध लग रहा है। कैब मालिक ने भी चालक पर संदेह जाहिर किया है।

उनका कहना है कि कैब में जीपीआरएस सिस्टम लगा था। घटना से चंद मिनट पहले ही इसके खराब होने की जानकारी चालक ने  दी थी। साथ ही चलती कार से फेंकने पर भी ताहिर को खरोंच तक नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें