फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम 6.20 से करें होलिका दहन

Thu, 05 Mar 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद में करीब तीन हजार स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि दिन भर सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। दिन में होलिका पूजन का शुभ समय सुबह 10:16 से दोपहर 1:25 तक है।
विज्ञापन


इसके बाद 1:30 से 3 बजे तक राहु काल रहेगा। इस समय पूजा करना वर्जित है, ऐसे में महिलाएं दोपहर 1 बजे तक पूजा करना शुभ है।

पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम 6:20 पर सूर्यास्त हो रहा है। शास्त्रों के मुताबिक होलिका दहन सूर्यास्त होने पर प्रदोष काल में ही करना शुभ है।

ऐसे में शाम 6:20 के बाद लोग होलिका दहन कर सकते हैं। रात 8:44 तक प्रदोष काल है। इस समय तक होलिका दहन शुभ माना जाएगा। तिथि, नक्षत्र, योग, कण व संयोग सभी जब शुभ स्थान पर हों तब सर्वार्थ सिद्धि योग बनता है।
विज्ञापन


ऐसा ही योग बृहस्पतिवार सुबह 6:46 से रात 11:35 तक है। इस योग में विशेष पूजा अर्चना करने से रुके हुए काम , कलह और दोष दूर होते हैं।

होलिका में ना जलाएं प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुएं
होलिका दहन में टायर, प्लास्टिक की बेकार वस्तुएं सहित घर का कबाड़ न जलाएं, इससे वायु प्रदूषण फैलता है।

आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष टीपी त्यागी ने सभी से अपील की है कि होलिका में गोबर के उपले और सूखी लकड़ियां हीं जलाएं। होली पर जमकर मस्ती करें, जश्न मनाएं लेकिन पर्यावरण और राष्ट्र की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें