फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सितंबर से बढ़ सकती हैं टोल की दरें, बदरपुर फ्लाईओवर पर सफर करना होगा महंगा

Wed, 09 Aug 2017 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक सितंबर से टोल की टेंशन झेलने को तैयार रहें क्योंकि इस दिन से टोल दरों में इजाफा हो सकता है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल दरों में परिवर्तन के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। 20 अगस्त तक इस पर निर्णय हो जाएगा।

इसके बढ़ने से बदरपुर फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली से फरीदाबाद के बीच रोजाना सफर करने वाले तकरीबन 46 हजार वाहनों पर इसकी मार अधिक पड़ेगी। वैसे दरों में बढ़ोतरी होने से एकतरफा सफर करने वाले हल्के वाहनों पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन मल्टीपल राइड (आना-जाना) करने वाले प्राइवेट नंबर के वाहनों को तीन रुपये अधिक टोल चुकाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा लाइट कॉमर्शियल वाहनों को मल्टीपल राइड में राहत मिलेगी लेकिन सिंगल जर्नी यानी एकतरफा सफर के लिए आठ फीसदी तक अधिक टोल चुकाना पड़ सकता है। टोल कंपनी के अधिकारियों की मानें तो एक सितंबर से बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों को सिंगल जर्नी के लिए दो रुपये अधिक चुकाने पड़ सकते हैं, जबकि 24 घंटे में मल्टीपल राइड का भुगतान करने वालों को मौजूदा दरों के मुकाबले चार रुपये तक अधिक चुकाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


एक सितंबर से नई टोल दरें लागू हो जाएंगी। टोल कंपनी ने बदरपुर फ्लाईओवर के सभी टोल बूथ पर इससे संबंधित नोटिस चस्पा कर दिए हैं। हालांकि, टोल दरों में क्या संशोधन होगा, इसका नोटिफिकेशन 20 अगस्त तक जारी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें