फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से घर दिलाने की अपील करेंगे निवेशक

Tue, 29 Aug 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
building - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम्रपाली के निवेशकों का धरना प्रदर्शन 18वें दिन भी जारी रहा। 31 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद आने वाले हैं। ऐसे में निवेशकों की योजना है कि वह मुख्यमंत्री से मिलकर घर दिलाने की अपील करेंगे। साथ ही बिल्डरों के खिलाफ अपना विरोध भी दर्ज कराएंगे। निवेशकों के अलावा नेफोमा और नेफोवा का प्रतिनिधिमंडल भी मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन


आम्रपाली के निवेशकों ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईमेल कर उनसे मिलने की इच्छा जताई है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी निवेशकों ने अभियान चला रखा है। सेक्टर-62 स्थित धरना स्थल पर केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह के अलावा योगेंद्र यादव व कई अन्य लोग निवेशकों की बात सुनने आ चुके हैं।

 ऐसे में मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कहने का मौका निवेशक नहीं चूकना चाहेंगे। निवेशकों का कहना है कि उन्होंने सीएम को पत्र भी लिखा है और कई बार ट्विटर के जरिये भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक किसी तरह का कोई जवाब नहीं मिला है। अब निवेशक गाजियाबाद जाकर सीएम से मिलने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


मंत्रियों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने जाएंगे निवेशक
यूपी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, सतीश महाना और सुरेश राणा ग्रेटर नोएडा में निवेशकों से मिलेंगे। यहां वह बुधवार को निवेशकों से मिलकर उनकी बात सुनेंगे और समस्या के समाधान के उपाय करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें